{"_id":"7c213f438d102ccee62f46fa0d00295d","slug":"still-after-3-days-deadbody-under-a-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी ट्रक के नीचे दबे शव को नहीं निकाल सका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद भी ट्रक के नीचे दबे शव को नहीं निकाल सका प्रशासन
pauri/pabo
Updated Sun, 28 Jun 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी/पाबौ। पाबौ-संतूधार मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह हुई ट्रक दुर्घटना ने पौड़ी जिले में आपदा प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी है। दुर्घटना हुए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के नीचे पानी में दबे शव को नहीं निकाल पाया है। इस दुर्घटना ने राजस्व पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सुबह कोटद्वार से पाबौ की तरफ आ रहा एक ट्रक पाबौ-संतूधार मोटर मार्ग में इठुड गदेरे में दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में तीन लोग सवार थे जिनमें से चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में घायल दुगड्डा निवासी एक व्यक्ति को पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर रेफर कर दिया गया जो अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
बताया जा रहा है दुर्घटना में ट्रक में सवार तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को दुर्घटना में एक की मौत होने की जानकारी प्रशासन को तब लगी जब ट्रक मालिक और कोटद्वार के कुछ लोगों ने दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई। राजस्व पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर ट्रक के नीचे पानी में एक शव दबा दिखाई दिया। इसके बाद राजस्व कर्मियों और लोगों ने काफी देर तक शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। दिन में शव को निकालने के लिए श्रीनगर से क्रेन मंगाई गई। नायब तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि क्रेन का तार कम पड़ जाने के कारण शव को अभी बाहर नहीं निकाला जा सका है। दूसरी तरफ, कई लोगों का कहना हैै कि शुक्रवार को ही राजस्व पुलिस ने मौके पर घटना स्थल का सही ढंग से निरीक्षण कर लिया होता तो मृतक का पता उसी दिन चल जाता।