फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   SSB Training Center becomes Micro Containment Zone

एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन

Fri, 30 Apr 2021 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
SSB Training Center becomes Micro Containment Zone
कई जवान कोरोना संक्रमित मिलने पर कंडोलिया स्थित केंद्रीकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी सहित दो स्थानों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एसडीएम सदर ने कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने पुलिस व पालिका प्रशासन की टीम को इन क्षेत्रों में बेरिकैडिंग लगाने व लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व ईओ नगर पालिका प्रदीप ने कंडोलिया स्थित केंद्रीकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसपी के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए जाने पर क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने की संस्तुति प्रशासन को की। साथ ही उन्होंने वार्ड संख्या सात में गुरुराम राय स्कूल के समीप एवं बस स्टेशन कोटद्वार रोड से विकास मार्ग जाने वाली गली में कई लोगों के संक्रमित होने पर उसे भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। एसडीएम राणा ने बताया कि संक्रमितों के ठीक होने पर सैंपल लेने और रिपोर्ट के आधार पर आंकलन करने के बाद प्रतिबंध हटाने या समाप्त करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र सैनिटाइज किए
पौड़ी। मुख्यालय में बने जंबो कोविड टीकाकरण केंद्रों को पालिका प्रशासन ने सैनिटाइज किया। ईओ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पालिका की टीम ने टीकाकरण केंद्र जीआईसी पौड़ी नगर, मैसमोटर इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज को सैनिटाइज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed