फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   SSB guerrillas held a meeting in Kirtinagar, warned the government on three-point demands

Pauri News: एसएसबी गुरिल्लाओं की कीर्तिनगर में हुई बैठक, तीन सूत्रीय मांगों पर सरकार को दी चेतावनी

Thu, 20 Nov 2025 04:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
SSB guerrillas held a meeting in Kirtinagar, warned the government on three-point demands
कीर्तिनगर। शहीद मोलू भरदारी पार्क में बृहस्पतिवार को एसएसबी गुरिल्ला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन ने अपनी लंबे समय से लंबित नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ संबंधी तीन सूत्रीय मांगों पर सरकार की चुप्पी पर रोष व्यक्त कर फरवरी में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 20 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 सचिवों के साथ एसएसबी गुरिल्लाओं की बैठक कर उनकी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। चेतावनी दी कि यदि 20 जनवरी 2026 तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो फरवरी में प्रदेशव्यापी निर्णायक आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में संगठन के टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, अनिल प्रसाद भट्ट, मुरारी सिंह असवाल, सुनील पुण्डोरा, लक्ष्मी देवी भट्ट, बीना चौहान, दयाल सिंह सजवाण, हिम्मत सिंह मेहर, जवाहर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed