{"_id":"6a2426fc7ad9f940550f162e","slug":"specialist-doctors-provided-consultation-to-patients-pauri-news-c-51-1-pri1001-114612-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श
Sat, 06 Jun 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तरा केयर हॉस्पिटल में शनिवार को सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन व फिजियोथेरेपिस्ट सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दी। इस दौरान ओपीडी में 202 से अधिक मरीजों का पंजीकरण किया गया जिन्हें जांच व उपचार की सलाह दी गई। संस्था संस्थापक इंदरजीत सिंह नेगी ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। संवाद
......................................
अग्निशमन यंत्रों की स्थिति व निकास व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
पौड़ी। शनिवार को फायर स्टेशन की टीम ने जिला अस्पताल सहित शहर के रेस्टोरेंट, होटल व रिजॉर्ट में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, आपातकालीन निकास मार्ग और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण में जिन संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था में कमी पाई गई, उन्हें नोटिस जारी कर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महताब अली ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी भी दी गई। संवाद
......................................
कृषि भवन क्षेत्र में गुलदार की दहशत
पौड़ी। शहर के श्रीनगर रोड में स्थित कृषि भवन के पास गुलदार की दहशत बनी हुई है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ को दिए ज्ञापन में वार्ड नौ के सभासद युद्धवीर सिंह रावत, अनूप बड़थ्वाल, संगीता डोभाल आदि ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कृषि भवन के आसपास एक मादा गुलदार व उसके दो शावक दिखाए दे रहे है जिससे वार्डवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुलदार की दहशत से लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से गुलदार की दशहत से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद