फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Son kills mother by beating her with wood, arrested

Pauri News: बेटे ने की लकड़ी से पीट-पीटकर की मां की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Son kills mother by beating her with wood, arrested
थलीसैंण/बैजरों। जनपद पौड़ी के थाना क्षेत्र थलीसैंण में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी है। शराब के नशे में धुत बेटे ने मां की हत्या से पहले एक ग्रामीण से झगड़ा किया और घर पहुंचकर पत्नी की भी पिटाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना थलीसैंण पुलिस को ग्राम पंचायत गडकोट के प्रधान धर्मेंद्र नौगाई ने गांव के छाछीरों तोक में हत्या की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। साथ ही साक्ष्यों के संकलन के लिए श्रीनगर गढ़वाल से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि गडकोट के छाछीरों तोक निवासी अनिल ढौंडियाल (32) बीते 25 जुलाई की रात शराब के नशे में घर जा रहा था। इस दाैरान वह ग्रामीण सुरेशानंद के घर गया और उनसे झगड़ने लगा। ग्रामीण ने उसे समझा-बुझाकर घर भेजा। इस बीच उसने ग्रामीण को धमकी दी। सुरेशानंद अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ रहते हैं और आरोपी की धमकी से डरकर उन्होंने हरिद्वार रह रहे बेटों को फोनकर गांव बुला लिया था। थानाध्यक्ष पंवार ने बताया कि इसके बाद अनिल घर पहुंचा, जहां उसकी अपनी मां के साथ दही मथने को लेकर बहस हो गई। वह मां से गाली-गलौज भी करने लगा। मां ने जब उसे ऐसा करने से मना कियाए तो उसने गुस्से में लकड़ी से मां पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। बताया कि बचाव के लिए पत्नी व बेटी आई, तो उसने पत्नी की भी पिटाई कर दी। जिससे पत्नी व बेटी चोटिल हो गए। घायल मां को वह किचन में छोड़ आया। सुबह पत्नी को यह कहकर घर से निकल गया, कि वह मां के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डाॅक्टर लेने जा रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष थलीसैंण पंवार ने बताया कि इधर, ग्रामीण सुरेशानंद के बेटे हरिद्वार से गांव आ रहे थे। जिन्होंने अनिल को फरसाड़ी बाजार में पकड़ लिया। ग्रामीण के बेटे जब उसे गांव लेकर आए, तब ग्रामीणों के सामने सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ कि अनिल ने अपनी मां रामेश्वरी देवी (58) पत्नी सदानंद ढौंडियाल की हत्या की है। उन्होंने बताया कि मां की हत्या के आरोपी अनिल ढौंडियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़े बेटे के साथ हरिद्वार रहती थी मां



मृतक रामेश्वरी देवी अपने बड़े बेटे के साथ हरिद्वार रहती थी, जो कुछ दिन पहले अपने नाती-नातिन को देखने गांव आई थी। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। मां की हत्या के आरोपी ने गांव में नया मकान बनाया है। उस घर में वह अभी गृह प्रवेश भी नहीं कर पाया था।


मिर्च का बड़ा व्यापारी है आरोपी

मां की हत्या का आरोपी क्षेत्र में मिर्च का बड़ा व्यापारी है, जो सालभर में 5 से 10 लाख की मिर्च का व्यापार करता है। वह गांव में मिर्च की खेती करता है।



सभी ग्रामीणों से रहा है विवाद



मां की हत्या के आरोपी का गांव में लगभग सभी ग्रामीणों से कुछ-ना कुछ विवाद रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि इसके व्यवहार से हर कोई परेशान था। गांव में उनका मकान भी अकेले में ही है। इसलिए मारपीट की घटना नहीं सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed