फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Six officer-employees found absent, salary ban

छह अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद, वेतन पर लगी रोक

Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Six officer-employees found absent, salary ban
मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी आशीष भट्टगाई ने खंड विकास अधिकारी पाबौ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को छह अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने नदारद कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किए जाने के साथ ही एक माह के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ को निरीक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी पाबौ सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कनिष्ठ अभियंता जोकिन कुमार, राजेश सेमवाल, कनिष्ठ सहायक राजेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी गजेंद्र प्रसाद उनियाल नदारद मिले। साथ ही ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुनील राणा भी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी के भ्रमण पर होने की बात कही गई, लेकिन कार्यालय में कोई भ्रमण पंजिका नहीं मिली। जबकि पंजिका में भ्रमण की जानकारी अंकित होना आवश्यक है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक के शासकीय कार्य से मुख्यालय जाने की जानकारी दी गई। लेकिन सत्यापन किए जाने पर वे मुख्यालय में नहीं पाए गए। सीडीओ भट्टगाई ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों के अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित होना अनुशासनहीनता है। कर्मचारी सेवा नियमावली के विरुद्ध आचरण को लेकर नदारद सभी अधिकारी-कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही सभी के नवंबर माह के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed