{"_id":"6a0b02f6f9b8e3c692026581","slug":"six-day-faculty-development-program-begins-at-gbpiet-pauri-news-c-51-1-pri1001-114361-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीबीपीआईईटी में छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीबीपीआईईटी में छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
Mon, 18 May 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 18 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
- 23 मई तक चलेगा कार्यक्रम, एआई और स्मार्ट तकनीकों पर होगा मंथन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) घुड़दौड़ी में सोमवार से स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स व इंटेलिजेंट सिस्टम्स विषय पर छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित यह कार्यक्रम 23 मई 2026 तक चलेगा। तकनीकी शिक्षा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि प्रगति कुमार ने बहुविषयी अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को समय की जरूरत कहा। संस्थान निदेशक प्रो. (डॉ.) वीके बंगा ने कार्यक्रम को शिक्षकों के ज्ञान और कौशल विकास के लिए उपयोगी बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. एमके अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को उभरती तकनीकों की बेहतर समझ मिलेगी कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आज्ञा राम वर्मा, डॉ. संदीप कुमार और डॉ. पुष्कर प्रवीण समेत कई लोग मौजूद रहे।