{"_id":"6554cedcedbf5194390cac7b","slug":"sita-circuit-circuit-yatra-will-start-from-devprayag-on-22nd-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-1981-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देवप्रयाग से 22 को शुरू होगी सीता सर्किट परिपथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देवप्रयाग से 22 को शुरू होगी सीता सर्किट परिपथ यात्रा
Wed, 15 Nov 2023 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 15 Nov 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
मेले को लेकर हुई बैठक, फलस्वाड़ी गांव में 24 को लगेगा मंसार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। ब्लॉक कोट के फलस्वाड़ी गांव में पौराणिक व धार्मिक आस्था का प्रतीक मंसार मेला 24 नवंबर को होगा। मेले को भव्य रूप देने के लिए श्री रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग से आगामी 22 नवंबर को सीता सर्किट परिपथ यात्रा शुरू होगी जो 24 नवंबर को फलस्वाड़ी पहुंचेगी। यहां परिपथ यात्रा और मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
बुधवार को क्षेत्र के वाल्मीकि मंदिर परिसर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील लिंगवाल की अध्यक्षता में मंसार मेला आयोजन की तैयारी बैठक हुई। इस दौरान सीता सर्किट के निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया कि फलस्वाड़ी गांव स्थित सीता माता के समाधि स्थल पर 24 नवंबर को मंसार मेले का आयोजन होगा। इस दौरान सीता सर्किट परिपथ समिति सितोनस्यूं का भी गठन किया गया जिसमें आचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल को संयोजक, कोट के पूर्व प्रमुख सुनील लिंगवाल को अध्यक्ष, सुखदेव सिंह को सचिव, राजपाल रौथाण को उपाध्यक्ष, मयूर भट्ट को सह-सचिव, जगमोहन सिंह रौथाण को कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपी गई। आचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि सीता सर्किट के जल्द निर्माण के लिए सरकार से मांग की जाएगी। 22 नवंबर को श्री रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग से सीता परिपथ यात्रा शुरू होगी जो विधाकोटी होते हुए रात्रि विश्राम मुछियाली गांव में करेगी। 23 नवंबर को यात्रा देवल गांव में रात्रि विश्राम करेगी। 24 को यात्रा निशाण के साथ सीता माता की समाधि स्थल पर पहुंचेगी। जहां मंसार मेला होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, सुरेंद्र रावत, प्रवीन पंवार, अनिल गुसाईं, उत्तम लिंगवाल और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।