फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   sidh baba bajrangi raju

सिद्धबाबा बजरंगी ने किया राजू के पिता को जीवित

Sun, 29 Nov 2015 09:35 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sun, 29 Nov 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धबली बाबा  की कहानी पर आधारित हिंदी और तमिल  में बनने वाली बड़े पर्दे की फिल्म ‘राजू बजरंगी’ की शूटिंग के तीसरे दिन राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में फिल्म के कई दृष्य फिल्माए गए। इस दौरान अभिनेता हेमंत पांडे और  उनके सहयोगी कलाकारों ने अपने शॉट दिए।
विज्ञापन


सिद्धबली प्रोडक्सन हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म की यूनिट रविवार सुबह राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर भवन में पहुंची।  प्रसिद्ध डायरेक्टर मनोज शर्मा के निर्देशन में अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में आपरेशन के दृष्य शूट किए। फिल्म के दृष्य में राजू को मिले उसके पिता की शक्ल का दूसरा व्यक्ति राजू को गोद लेने के लिए जाता है, लेकिन उसका रास्ते में एक्सीडेंट हो जाता है। डाक्टर उसका आपरेशन करते हैं, लेकिन वह नहीं बच पाता और डाक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। राजू सिद्धबाबा (बजरंगी) पर फिर से उसके पिता को मारने का आरोप लगाता है और उन्हें जिंदा करने की हठ करता है, जिससे बजरंगी उसके पिता का हाथ छूते हैं और पिता (हेमंत पांडे) जिंदा हो जाता है। इसके साथ कई क्लाईमेक्स सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर फिल्म के प्रोड्यूसर शिव नारायण सिंह रावत ‘शिब्बू’, मुख्य कैमरा मैन श्रवणन, सहायक कैमरा मैन  मनीष मिश्रा, सुधीर, अश्विन मिश्रा, पनीष मांडे, रफीक अहमद, निर्देशक टीम  में भारती, नरेश, नजीर और पूरे प्रोडक्शन हाउस की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed