फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shri Jwalpa Devi Model Sanskrit College dominated

Pauri News: श्री ज्वाल्पा देवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय का रहा दबदबा

Wed, 16 Oct 2024 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shri Jwalpa Devi Model Sanskrit College dominated

विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के ब्लॉक स्तरीय संस्कृत महोत्सव का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत में हुआ। इसमें विकास खंड के 10 स्कूलों के 86 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महोत्सव में श्री ज्वाल्पा देवी आदर्श संस्कृत विद्यालय का दबदबा रहा।



ब्लाॅक स्तरीय संस्कृत महोत्सव का उद्घाटन विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा संस्कृत हमारी द्वितीय राजभाषा है। इस भाषा को व्यवहार में लाने के लिए प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इस दिशा में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी निरंतर बेहतर कार्य कर रही है। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव के संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में श्री ज्वाल्पा देवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज कांडा द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज मुंडनेश्वर तृतीय रहा।
विज्ञापन


संस्कृत वाद-विवाद में श्री ज्वाल्पादेवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय पहले, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत दूसरे स्थान पर रहे। संस्कृत नृत्य में राइंका मवाधार प्रथम, अटल उत्कृष्ट राइंका कांसखेत द्वितीय, राइंका पुरियाडांग तृतीय, संस्कृतश्लोकोच्चारण में श्री ज्वाल्पाधाम संस्कृत विद्यालय प्रथम, राइंका मुंडनेश्वर द्वितीय, राइंका मवाधार तृतीय स्थान पर रहा। जबकि संस्कृत आशुभाषण में मंदीप बेलवाल प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार, विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश प्रजापति, ऋतु बौंठियाल, शशांक पंचभैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed