फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   show on office of Jan Sansthan

खाली बरतनों के साथ जल संस्थान दफ्तर पर प्रदर्शन

Fri, 30 Oct 2015 09:57 PM IST
पाबौ
पाबौ Updated Fri, 30 Oct 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
विष्णुनगर मोहल्ले में पिछले तीन महीने से पेयजल आपूर्ति न होने से आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया। खाली बर्तनों के साथ एई कार्यालय पर पहुंचे लोगों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। आपूर्ति व्यवस्था शीघ्र ठीक न होने पर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान विष्णुनगर मोहल्ले की कई महिलाएं और आम लोग खाली बर्तनों के साथ शुक्रवार को जल संस्थान के अवर अभियंता कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने अवर अभियंता आरसी ममगाईं का घेराव कर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।  जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर भंडारी, भैरव सिंह गुसाईं, मदन लाल निर्मोही, बबीता गुसाईं, सरोजनी देवी, गुलाब सिंह ने कहा कि मोहल्ले के लोग पिछले एक साल से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। तीन महीने से तो मोहल्ले के नलों में एक बूंद भी पानी नहीं टपका। लोगों को पानी के लिए एक किलोमीटर दूर गदेरे से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। समस्या के समाधान के लिए कई बार जिलाधिकारी,  जल संस्थान के अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। विभाग की ओर से उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिसके कारण अब उन्हें आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अवर अभियंता आरसी ममगाई ने बताया कि मोहल्ले में पहले की अपेक्षा कनेक्शन बढ़ गए हैं। टैंक से मोहल्ले के लिए बिछाई गई पाइप लाइन काफी पतली है। इसमें कचरा फंसा हुआ है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु करने के लिए टैंक से सवा इंच की पाइप लाइन बिछाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए शासन से बजट नहीं मिल पाया है। बजट मिलते ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा। घेराव करने वालों में  बेलम सिंह, शेर सिंह, संग्रामी देवी, संगीता देवी, उषा देवी, किरनबाला,रेखा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed