{"_id":"6a8ae5917c0d6e95c90abe44","slug":"when-a-leopard-attacked-a-goat-a-woman-attacked-it-with-stones-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125546-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बकरी पर झपटा गुलदार तो महिला ने पत्थरों से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बकरी पर झपटा गुलदार तो महिला ने पत्थरों से किया वार
Sun, 23 Aug 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर कांडा गांव की घटना, बकरी को छोड़कर भाग गया गुलदार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। महर कांडा गांव में एक महिला ने साहस दिखाते हुए गुलदार से अपने बकरी को बचा लिया। महिला ने पत्थरों से गुलदार पर कई वार किए तो गुलदार बकरी को छोड़कर भाग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महर कांडा गांव निवासी शान्ति देवी पत्नी हरीश अपनी बकरियों को चुरा रही थीं तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक गुलदार ने उनकी बकरी पर हमला कर उसका गला दबोच लिया। यह देख शान्ति देवी ने उन्होंने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास पड़े पत्थरों से गुलदार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्थर लगने पर गुलदार बकरी को छोड़कर जंगलों की तरफ भाग गया। हमले में बकरी को चोटें आई हैं। वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद टोडरिया ने कहा कि पिछले 15 से 20 दिनों से बागी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर, श्यामपुर, पाली और महर कांडा के आसपास के क्षेत्रों में गुलदार लगातार दिख रहा है। बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी अभिभावक घबरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।