फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shops adorned with Kanha's outfits, swings, and adornment accessories.

Pauri News: कान्हा की पोशाक, झूले और शृंगार सामग्री से सजीं दुकानें

Mon, 31 Aug 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 31 Aug 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Shops adorned with Kanha's outfits, swings, and adornment accessories.
फोटो
विज्ञापन

लोगों की भीड़ से कारोबारियों के चेहरे भी खिले

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। रक्षाबंधन के बाद अब कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कारोबार को नई रफ्तार दे रहा है। गोला बाजार, गणेश बाजार और काला रोड समेत प्रमुख बाजारों में कान्हा की रंग-बिरंगी पोशाक, झूले, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और शृंगार सामग्री से दुकानें सजने लगी हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिले हैं।

दुकानदार मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी के लिए कान्हा की पोशाक और शृंगार सामग्री में कई नई वैरायटी आई हैं। मोती जड़ित और सितारों से सजी ड्रेस के साथ मुकुट, हार, बांसुरी, मोरपंख और अन्य शृंगार सामग्री ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। आकर्षक झूले और आसन भी अलग-अलग डिजाइनों में उपलब्ध हैं। बाजार में गाय और ग्वालों के साथ कान्हा की मूर्तियों के अलावा मक्खन खाते बाल गोपाल भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। कान्हा की पोशाक की कीमत 30 रुपये से शुरू होकर डिजाइन और सजावट के अनुसार करीब 600 रुपये तक है। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed