फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shiksha Mitra had to close the school, suspended

Pauri News: शिक्षा मित्र को स्कूल बंद करना पड़ा भारी, निलंबित

Wed, 04 Dec 2024 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra had to close the school, suspended

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड थलीसैंण में एक प्राथमिक विद्यालय में सेवारत एक शिक्षा मित्र को बिना अनुमति स्कूल बंद करना भारी पड़ गया है। डीईओ बेसिक पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने शिक्षा मित्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबित शिक्षा मित्र को उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण कार्यालय संबद्ध किया है।विकास खंड थलीसैंण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल एक शिक्षा मित्र सेवारत है। बीते 27 नवंबर को शिक्षा मित्र ने बिना अनुमति के स्कूल किया था। उसके बाद से वह आज तक स्कूल भी नहीं आए और विभाग को त्यागपत्र भी भेज दिया है। विभाग ने स्कूल में पठन-पाठन व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए एक शिक्षक की व्यवस्था पर तैनाती की है।
अभिभावकों ने शिक्षा मित्र की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। सीईओ पौड़ी ने प्रकरण की प्राथमिक जांच बीईओ थलीसैंण को सौंपकर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए थे। बीईओ ने 30 नवंबर को जांच रिपोर्ट सीईओ पौड़ी को भेज दी थी। बीईओ की जांच में राप्रावि स्यूंसाल में सेवारत शिक्षा मित्र बीते 27 नंबर को स्कूल बंद रखने, बिना अनुमति के स्कूल से अनुपस्थित रहने, विद्यालय में नशे की हालत में आने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कर्मचारी आचरण नियमावली व उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी सीईओ व डीईओ बेसिक पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि राप्रावि स्यूंसाल में सेवारत शिक्षा मित्र त्रिलोचन प्रसाद को शिक्षा व सेवा के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थलीसैंण संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही शिक्षा मित्र को 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। कहा, जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीईओ बेसिक बर्त्वाल ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच बीईओ थलीसैंण को सौंपकर 20 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed