फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shankar, Anuj and Aarushi won the quiz

क्विज में शंकर, अनुज व आरुषी ने मारी बाजी

Tue, 14 Dec 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Shankar, Anuj and Aarushi won the quiz
समग्र शिक्षा के अंतर्गत विकास खंड खिर्सू का सपनों की उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप शिक्षा अधिकारी खिर्सू प्रेम लाल भारती ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रभावी क्रियान्वयन व गुणवत्तापरक शैक्षिक वातावरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान हुई क्विज जूनियर वर्ग में शंकर घिल्डियाल, अनुज ठाकुर व आरूषी प्रथम, मानव, प्रीत व राहुल द्वितीय और तनीषा, मीनाक्षी व अरमान बिष्ट तृतीय रहे। सपनों के चित्र प्राथमिक वर्ग में मानवी प्रथम, अंशुल द्वितीय, अभिषेक तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में आदित्य ने पहला, दीपक बिष्ट ने दूसरा, मनीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्राथमिक वर्ग में साहिल कुमार, अवतिंका व खुशी और जूनियर वर्ग में सपना भंडारी, श्रुति नेगी व आरूषी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन

कविता पाठ प्राथमिक वर्ग में आयुषी प्रथम, अक्ष वेदवाल द्वितीय, सृष्टि पटवाल तृतीय रही। जूनियर वर्ग में कामिनी ने पहला, सोनिया ने दूसरा और सपना भंडारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। एसएमसी की समूह गान प्रतियोगिता में देवलगढ़ संकुल पहले, भट्टीसेरा संकुल दूसरे और चमराड़ा संकुल तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार और संचालन सुबोध चमोली व महेश गिरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed