फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shalini became Teej Queen

Pauri News: शालिनी बनीं तीज क्वीन

Wed, 23 Aug 2023 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 23 Aug 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Shalini became Teej Queen
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। पुलिस लाइन में हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में शालिनी तीन क्वीन बनीं। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी श्वेता चौबे ने किया। उन्होंने कहा इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही उनकी प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच भी मिलता है। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, गढ़वाली व कुमाऊंनी लोकनृत्य प्रतियोगिता, रैंप वॉक, ग्रुप डांस, उत्तम परिधान, बेस्ट टैलेंट समेत कई कार्यक्रम हुए। निर्णायक मंडल ने महिलाओं से सवाल-जवाब भी किए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीज क्वीन का ताज शालिनी को पहनाया गया। जबकि सविता जोशी द्वितीय व करिश्मा तृतीय रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में अनीता प्रथम, पिंकी रावत द्वितीय व शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी में नीतू ने पहला, सोनम ने दूसरा, शालिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान सीडीओ अपूर्वा पांडे, सिविल जज (सी.डि) पौड़ी नेहा कय्यूम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रतिक्षा केशरवानी, एडीएम इला गिरी, आरटीओ अनीता चंद आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed