{"_id":"6269730f74ebf25af41efa80","slug":"shaheed-fair-begins-with-cultural-programs-in-truth-pauri-news-drn4101908148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालो के सुनहरे भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता: पोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालो के सुनहरे भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता: पोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी प्रशासन ने उन्नत भारत अभियान के तहत क्षेत्र के पांच गांवों को गोद लिया है। संस्थान प्रशासन इन गांवों में प्लास्टिक उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व आजीविका विकास को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक ने कहा कि गोद लिए गांवों में 100 परिवार रहते हैं, जिन्हें जागरूक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
अभियान के तहत ल्वाली व पंणिया गांव में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने कहा कि उन्नत भारत अभियान हमें समाज में फैली बुराईयों के प्रति जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। हमें अपने बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। अभियान के समन्वयक डा. सुनील चमोली व डा. सचिन तेजान ने कहा कि अभियान के तहत संस्थान प्रशासन ने ल्वाली, पंणियां, पाबौ मल्ला, पाबौ तल्ला व कोटनाल गांव को गोद दिया है। कार्यक्रम में क्षेत्र विभिन्न विद्यालयों में कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर लखन, ऋतिक, प्रिया और राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
उन्नत भारत अभियान के तहत पौड़ी जिले के पाबौ मल्ला में जागरूकता शिविर का आयोजन।