फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Seven personnel found absent were summoned for clarification

Pauri News: अनुपस्थित मिले सात कार्मिकों का स्पष्टीकरण हुआ तलब

Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Seven personnel found absent were summoned for clarification

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने विकास भवन में विभिन्न विभागों को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। सीडीओ ने कहा कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने विकास भवन में विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने सबसे पहले स्वजल का निरीक्षण किया। जहां तीन पेयजल एवं स्वच्छता सहायक अनुपस्थित पाए गए। जबकि उपस्थिति पंजिका में सभी कार्मिकों ने हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने पंचास्थानी कार्यालय (निकाय व पंचायत चुनाव कार्यालय) के निरीक्षण में एक चतुर्थ श्रेणी व तीन डाटा एंट्री ऑपरेटर बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए। सीडीओ गुणवंत ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सातों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामोत्थान कार्यालय में अधिकारियों ने भ्रमण पंजिका बीते 25 सितंबर से भरी नहीं है, जो कार्य के प्रति लापरवाही है। अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर पंजिका नियमित रूप से भरने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने डीआरडीए, समाज कल्याण विभाग, वित्त विकास निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति संतोषजनक पाई। उन्होंने विभागीय योजनाओं को धरातल पर उतारने में प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed