फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Seven and a half thousand students applied for PG entrance exam

Pauri News: पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए साढ़े सात हजार छात्रों ने किया आवेदन

Mon, 24 Jun 2024 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 24 Jun 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Seven and a half thousand students applied for PG entrance exam
परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर छात्र 70 महाविद्यालयाें में ले सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए साढ़े सात हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर छात्र विवि के बिड़ला, पौड़ी एवं टिहरी परिसर सहित विवि से संबद्ध 70 महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि इस बार पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए स्वयं अपनी प्रवेश परीक्षा करा रहा है। गत सत्र में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश होने के कारण छात्रों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था जिसके कारण छात्रों को आंदोलन करने के लिए भी विवश होना पड़ा था। इन समस्याओं को देखते हुए विवि ने इस बार अपनी प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। गत 22 जून को प्रवेश परीक्षा के फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई। इस तिथि तक करीब साढ़े सात हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इन आवेदनों के आधार पर विवि प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है। विवि के सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार का कहना है कि छात्रों की संख्या को देखते हुए प्रवेश परीक्षा के केंद्र निर्धारित किए जा रहे हैं। जल्द ही प्रवेश परीक्षा केंद्र एवं प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक से करेंगे शिकायत

श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ महासचिव आंचल राणा ने कहा कि हाल ही में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं में कई प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी देखने को मिली हैं। कई प्रश्न गलत होने के साथ ही प्रिटिंग मिस्टेक भी सामने आई हैं। संस्कृत, फीजिक्स आदि विषय में इस तरह की गड़बड़ी के कारण छात्रों को दिक्कतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जल्द वह परीक्षा नियंत्रक से मिलेंगी व इन गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराकर छात्रों को वेटेज अंक दिलाने की मांग करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed