फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Service is available for 30 days and incentive is available only for 20 days.

Pauri News: सेवा 30 दिन और प्रोत्साहन सिर्फ 20 दिन का मिलता है

Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Service is available for 30 days and incentive is available only for 20 days.
आशा फेसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन पौड़ी ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि आशा फेसिलिटेटरों से सरकार 30 दिन की संपूर्ण सेवा लेती है, लेकिन उन्हें प्रोत्साहन राशि सिर्फ 20 दिन की प्रदान की जाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आशा फेसिलिटेटरों का मानदेय 24 हजार प्रतिमाह किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




सोमवार को आशा फेसिलिटेकर एवं कार्यकर्ता संगठन पौड़ी के पदाधिकारियों मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर संगठन की जिला महामंत्री किरन चंदोला, जिला कोषाध्यक्ष संगीता पांडेय ने बताया कि उन्हें सिर्फ 20 दिन का ही प्रोत्साहन दिया जाता है। जबकि कार्य 30 दिन लिया जाता है। आशा फेसिलिटेटर आगामी 26 अप्रैल को समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यालय पौड़ी में रैली निकालेंगी। इस अवसर पर पिंकी रावत, सनीमा, ऊषा नेगी, यशोदा, संजू देवी, कृष्णा, दुर्गा, अनीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed