फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sapta Shakti program organized at Saraswati Shishu Mandir Srinagar

Pauri News: सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर में सप्तशक्ति कार्यक्रम का आयोजन

Sun, 07 Dec 2025 05:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Sapta Shakti program organized at Saraswati Shishu Mandir Srinagar
श्रीनगर। सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को सप्तशक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता गढ़वाल विवि के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गुड्डी बिष्ट ने सप्तशक्ति संगम का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजना नेगी, प्रधानाचार्य राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय पौड़ी द्वारा की गई। उन्होंने सप्तशक्ति के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए इसे छात्र जीवन में अत्यंत उपयोगी बताया। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह व मुकेश मैठानी, नवीन सिंह रावत, वरिष्ठ आचार्य ओमप्रकाश उपाध्याय, गजपाल सिंह रौथाण, शिशुपाल सिंह भंडारी, कपिल पाल, उपेंद्र सेमवाल, विद्यालय के आचार्य एवं उषा बिष्ट का कार्यक्रम को संपन्न करवाने में विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट माताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 82 वर्षीय शांति भट्ट को संयुक्त परिवार में प्रेम, संस्कार और धैर्य की प्रतीक के रूप में सम्मानित किया गया। पांच पुत्र, पांच पुत्रवधुएं और दस पोते-पोतियों सहित 18 सदस्यों के परिवार को एक सूत्र में जोड़े रखने के लिए उनकी भूमिका प्रेरणास्पद रही। इसके अलावा पार्वती मैठाणी, रंतनाा मैठाणी, पार्षद अंजना डोभाल, गुड्डी गैरोला आदि को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed