फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Salary of five officers and employees of Agriculture and Social Welfare Department banned

Pauri News: कृषि व समाज कल्याण विभाग के पांच अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन पर लगी रोक

Sat, 19 Oct 2024 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Salary of five officers and employees of Agriculture and Social Welfare Department banned

विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के विकास की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी-कर्मचारी कामकाज के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने विकास भवन में कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे कृषि व समाज कल्याण विभाग के पांच अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन रोक लगा दी है। सीडीओ ने एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी व तीन अपर जिला सहकारी अधिकारियों का स्पष्टीकरण भी तलब किया है।

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने विकास भवन में कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण की शुरुआत समाज कल्याण विभाग से की। जहां सेवारत एक वरिष्ठ सहायक बीते 9 अक्तूबर और कनिष्ठ सहायक 16 अक्तूबर से अनुपस्थित पाए गए। विभागीय कार्य के लिए मुख्यालय पौड़ी संबंद्ध सहायक समाज कल्याण अधिकारी पोखड़ा अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वह पोखड़ा गए हैं, लेकिन पोखड़ा बीडीओ ने बताया कि वह कार्यालय में नहीं हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाए जाने के साथ ही सहायक समाज कल्याण अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया है। सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला सहायक निबंधक ने बताया कि तीन अपर जिला सहकारी अधिकारियों को सहकारिता के चुनाव कार्य के लिए मुख्यालय पौड़ी संबंद्ध किया गया है। लेकिन स्पष्टीकरण के बावजूद वह तैनाती नहीं दे रहे हैं। सीडीओ ने तीनों अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। कहा तैनाती जल्द नहीं देने पर तीनों के वेतन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाय। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में पाया कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व सहायक कृषि अधिकारी बीते 14 अक्तूबर से अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने अनुपस्थित रहे उक्त दोनों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि एक कनिष्ठ सहायक 8, 9 व 10 अक्तूबर को अनुपस्थित रहे। जिस पर उन्होंने अनुपस्थिति के दिनों का वेतन आहरित नहीं किए जाने के निर्देश। सीडीओ गुणवंत ने युवा कल्याण, पंचायतीराज, मत्स्य, पंचस्थानि चुनावालय, उद्यान विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। कहा कार्यालय परिसर में दस्तावेजों के रख-रखाव, साफ-सफाई का विशेष रुप से ध्यान रखा जाय।


निलंबित पशुचिकित्साधिकारी दो माह से अनुपस्थित



पशुपालन विभाग की एक निलंबित पशुचिकित्साधिकारी दो माह से लापता चल रही हैं। सीडीओ के निरीक्षण में प्रकरण सामने आया। सीडीओ गिरीश गुणवंत ने बताया कि पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. निधि वर्मा हैं। लेकिन बीते सितंबर माह से वह संबद्ध मुख्यालय पौड़ी में अनुपस्थित चल रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तत्काल इस संबंध में शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed