फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sakshi and Devashish's presentations became the center of attraction

शक्षि प्रणाली में सुधार में छात्रसंघ की भूमिका अहम: खंडूड़ी

Thu, 28 Nov 2019 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sakshi and Devashish's presentations became the center of attraction
बीजीआर परिसर पौड़ी में मुख्य अतिथि मनीष खंडूडी को स्मृति चिन्ह सौपते छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर राव - फोटो : PAURI
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्रा साक्षी व कक्षा नवीं के छात्र देवाशीष की प्रस्तुतियों आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि ने दोनों को सम्मानित किया। परिसर के छात्रसंघ सचिव ने परिसर की समस्याओं को सामने रख, समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समारोह का मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर छात्रसंघ की भूमिका अहम होती है। छात्रसंघ के प्रत्येक पदाधिकारी को अपना-अपना दायित्व ईमानदारी से निभाना होगा। विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, जिपं सदस्य कठूड़ मुकेश बिष्ट, जिपं सदस्य थैर गौरव रावत व ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल ने छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक व खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी डोभाल ने जो रंजिशे थी दिल में गजल की प्रस्तुति पर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। तबले पर बीआर मॉडर्न स्कूल के नवीं के छात्र देवाशीष गैरोला की थाप को दर्शकों ने जमकर सराहा। छात्रसंघ अध्यक्ष ने समारोह के आयोजन व परिसर की समस्याओं के समाधान में एकजुटता का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी व संचालन डा. अरुण रावत ने किया। इस अवसर पर प्रो. एके डोबरियाल, प्रो. यूसी गैरोला, डा. रिहाना जैदी, डा. अनीता रुडोला, डा. सीबी कोटनाला, डा. लक्ष्मी दनोसी कोंडल, गौरव सागर, सीताराम पोखरियाल, सरिता नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रफ्फुल बहुगुणा, यूआर नितिन रावत, उपाध्यक्ष विमल कुमार, सह-सचिव सचिन रावत, कार्यकारिणी सदस्य रचना बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed