फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Robot will automatically collect plastic waste and dispose of it, model presented

प्लास्टिक कचरे को स्वत: जमा कर उसका निस्तारण करेगा रोबोट, मॉडल किया प्रस्तुत

Fri, 20 Dec 2024 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Robot will automatically collect plastic waste and dispose of it, model presented

विज्ञापन
पौड़ी। जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने विज्ञान के शानदार मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सात विकासखंडों के सात विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दुगड्डा, द्वारीखाल, बीरोंखाल, यमकेश्वर, रिखणीखाल, थलीसैंण व नैनीडांडा ब्लॉकों के 103 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में जनपद पौड़ी से तीन मॉडल व प्रोजेक्ट प्रतिभाग कर चुके हैं। जिसमें से एक प्रोजेक्ट को पेटेंट भी कर लिया गया है। इंस्पायर अवार्ड के जिला समन्वयक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में बीरोंखाल ब्लॉक के जीआईसी भमरैखाल के छात्र धर्मेंद्र ने ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया, जो कि फसलों में कंकड़, पत्थर, घास आदि को पहचान कर स्वत: ही उसे अलग कर सकता है। धर्मेंद्र के इस प्रोजेक्ट व मॉडल को पेटेंट भी किया गया। पौड़ी ब्लॉक के जीजीआईसी पैडुल की छात्रा प्रिंसी ने दिव्यांगों के लिए कुर्सी का मॉडल तैयार किया। जबकि खिर्सू ब्लॉक के इंटर काॅलेज ढामकेश्वर के किशन रावत ने पहाड़ों में फसलों को काटने के लिए मशीन का मॉडल तैयार किया था। किशन के प्रोजेक्ट व मॉडल पर अधिक शोध के लिए उसे जापान भी भेजा जाएगा।



प्रतियोगिता में नरेंद्र नेगी, राजेश पोखरियाल व नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के विशेषज्ञ सुनील कुमार चौधरी ने छात्र छात्रों से मॉडलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 183 छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 17 छात्रों को राज्यस्तरीय अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्लास्टिक कचरे को स्वत: जमा करेगी मशीन

जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में प्लास्टिक कचरे को स्वत: एकत्रित कर उसका निस्तारण करने वाला मॉडल प्रस्तुत हुआ। दुगड्डा ब्लॉक के डीएवी की कक्षा 12 की छात्रा आस्था धुलिया ने एनएडीईएस (नेचुरल डीप इयूटेक्टिक सोल्वेंट) यानी नैड्स विलायक के माध्यम से एक रोबोट तैयार किया, जो कि प्लास्टिक कचरे को स्वत: एकत्रित कर उसका निस्तारण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रसोई गैस सिलिंडर के लीकेज का पता लगाएगी मशीन



रिखणीखाल ब्लॉक के राउप्रावि पल्लीगांव की आरोही चौहान ने रसोई गैस सिलिंडर में होने वाले लीकेज का पता लगाने वाले उपकरण को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया। आरोही ने सेंसर की मदद से उपकरण को बनाया है। आरोही ने बताया कि इसे सिलिंडर पर लगाया जाएगा। एलपीजी गैस के लीकेज होने पर उपकरण में स्वत: ही अलार्म बज उठेगा।


दिव्यांगों व बीमारों के लिए मददगार होगी अटैचड एंड डिटैचबल चेअर

हैरिटेज अकादमी कोटद्वार के कक्षा 11 के छात्र शुभ नेगी ने अटैचड एंड डिटैचबल चेअर का मॉडल प्रस्तुत किया। इस कुर्सी को दिव्यांग व बीमारों के लिए डिजायन किया गया है। कुर्सी में फिलहाल हाथ से संचालित किए जाने वाले हाइड्रोलिक लगाए गए हैं। बताया कि कुर्सी को अस्पतालों में स्टेचर के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed