{"_id":"6577eb828848427e2f078188","slug":"road-work-could-not-progress-beyond-foundation-stone-laying-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-2724-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया सड़क का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर 2021 में विधायक ने किया था जामणीखाल-डांडा भैसकोट मार्ग का शिलान्यास
श्रीनगर। विकास खंड देवप्रयाग के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए दो वर्ष पूर्व जामणीखाल-चोड़िया-डांडा भैसकोट मोटर मार्ग का शिलान्यास किया गया था लेकिन आज तक मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के जोगियाणा, नागचौड़ अनुबस्ती, डांडा भैसकोट आदि गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए 29 दिसंबर 2021 को देवप्रयाग विधायक ने मोटर मार्ग का शिलान्यास किया था। तब लगा था कि उनकी राह अब आसान होने वाली है लेकिन शिलान्यास के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों को चार किमी से अधिक की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
क्षेत्र के रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि करीब 151 लाख से बनने वाले साढ़े चार किमी मोटर मार्ग निर्माण के लिए विभाग की ओर से निविदा भी करवाई गई थी लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कई बार विभाग से गुहार लगाई गई लेकिन वह भी यह कहकर बात टाल देते हैं कि क्षतिपूर्ति पौधरोपण के लिए भूमि सही चयनित न होने के कारण मोटर मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
-मोटर मार्ग पर क्षतिपूर्ति पौधरोपण के लिए गलत जगह भूमि का चयन किया गया था। अब जोगियाणा में भूमि चयनित कर पत्रावली स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -यतेंद्र रावत, सहायक अभियंता लोनिवि देवप्रयाग।