फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Road in disrepair for 12 years; residents express resentment

Pauri News: 12 साल से बदहाल पड़ा मार्ग, लोगों ने जताई नाराजगी

Sat, 11 Jul 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 11 Jul 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Road in disrepair for 12 years; residents express resentment
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के भक्तियाना स्थित वार्ड संख्या-29 का कैप्टन डॉ. विजयपाल सिंह नेगी मार्ग पिछले करीब 12 वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से बरसात में यहां पानी भर जाता है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी दिनेश उनियाल, गजेंद्र मैठाणी, घनश्याम सिंह नेगी, विपिन थपलियाल, जगदंबा पोखरियाल और प्रदीप नेगी ने बताया कि सड़क का अंतिम बार डामरीकरण करीब 12 वर्ष पहले हुआ था। नगर निगम बनने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 200 लोग आवागमन करते हैं। लोगों ने शीघ्र डामरीकरण कराने की मांग की है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता पवन कुमार कोटियाल ने बताया कि प्रस्ताव मिलने पर विभागीय टीम की ओर से निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed