फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rishikesh-Karnprayag rail project work will be done soon

जल्द हो जाएगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम

Sat, 29 Jan 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh-Karnprayag rail project work will be done soon
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य 2024 तक पूर्ण हो जाएगा। इस परियोजना के तहत दो टनल बन रही हैं। जिनमें एक का उपयोग रेल यातायात व दूसरी का उपयोग आकस्मिक स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

चौबट्टाखाल सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज क्षेत्र की जनता से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। महाराज ने कहा नगर पंचायत सतपुली व आसपास के गांवों को पेयजल सुविधा से जोड़ने के लिए 23 करोड़ 50 लाख 62 हजार की योजना जल जीवन मिशन के तहत तैयार की जा रही है। जिसकी डीपीआर तैयार करने के लिए 2 करोड़ 91 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। चौबट्टाखाल में 136 करोड़ 55 लाख की लागत की विभिन्न पेयजल योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। इन योजनाओं से 280 गांवों के ग्रामीणों को पेयजल सुविधा मिलेगी। महाराज ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ही अच्छे व विकसित उत्तराखंड की विरासत तैयार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed