{"_id":"5e71021f8ebc3ea7c94eff00","slug":"rishikesh-badrinath-national-highway-singatali-opens-after-21-hours-shrinagar-news-drn339452596","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिंगटाली में 21 घंटे बाद खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिंगटाली में 21 घंटे बाद खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी-कौड़ियाल के बीच सिंगटाली के समीप चट्टान का काफी बड़ा हिस्सा गिर गया। इस वजह से लगभग सवा 21 घंटे यातायात बाधित रहा। सड़क खोलने के लिए लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राजमार्ग बाधित होने से वाहनों को गजा-चाका और मलेथा-टिहरी मोटर मार्ग से होकर भेजा गया।
सोमवार रात करीब 8 बजे राजमार्ग पर व्यासी व कलियासौड़ के बीच सिगटाली में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। इन दिनों यहां ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हिल कटिंग काम चल रहा है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन यहां से नहीं गुजर रहा था। घटना के वक्त यहां काम भी बंद था। मार्ग अवरुद्ध होने पर दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। वहीं मार्ग खुलने में ज्यादा समय लगने पर लोग वापस आकर गजा-चाका और ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हुए। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने बताया कि दोनों ओर से मलबा हटाने के लिए चार मशीनें लगाई गई। काफी बड़े हिस्से में मलबा होने की वजह से सड़क खोलने में वक्त लगा। मंगलवार शाम लगभग सवा 5 बजे बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। उधर टिहरी पुलिस ने श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर गजा-चाका और मलेथा-चंबा होकर ऋषिकेश की ओर भेजा। राजमार्ग बाधित होने से आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित रही। नियमित बस सेवाओं सहित एंबुलेंस आदि को भी लंबा रूट तय करना पड़ा। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि आम यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर देवप्रयाग बस अड्डे पर बैरियर लगाकर वाहनों को ऋषिकेश की ओर जाने से रोका गया। संवाद