फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Revenue Secretary will investigate the missing accounts: Agarwal

लापता खाता-खतौनी की जांच करेंगे राजस्व सचिव : अग्रवाल

Wed, 18 Oct 2023 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Revenue Secretary will investigate the missing accounts: Agarwal
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देवप्रयाग में सुनीं जनसमस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

देवप्रयाग। देवप्रयाग नगर क्षेत्र के लापता खाता-खतौनी मामले की जांच प्रदेश के राजस्व सचिव करेंगे। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राजस्व सचिव को मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर के कई क्षेत्रों में सीवेज नहीं बिछाए जाने की शिकायत पर गंगा प्रदूषण इकाई श्रीनगर के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री अग्रवाल ने देवप्रयाग में जन समस्याएं सुनी। लोगों ने बताया कि 1966 से देवप्रयाग नगर क्षेत्र की खाता-खतौनी लापता है जिसे अपडेट होने के लिए लखनऊ ले जाया गया था लेकिन उसके बाद से क्षेत्र की खाता-खतौनी नहीं मिल रही है। मंत्री ने मामले की जांच राजस्व सचिव को सौंपकर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी बागी में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाए जाने को लेकर डीएम टिहरी को कड़े निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष देवप्रयाग कृष्णकांत कोटियाल ने नगर में पार्किंग, आस्था पथ, जर्जर बाह बाजार झूला पुल व कई वार्डों में लो-वोल्टेज की समस्याएं रखी। अनुसूचित बस्ती कृष्ण चौंरी क्षेत्र के विद्युत खंभों में करंट दौड़ने की समस्या प्रीति कुमारी ने रखी। प्रधान अरविंद जियाल ने तुणगी गांव को प्रसाद योजना से जोड़ने का अनुरोध किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल की बैठक भी ली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजा शशि ध्यानी, प्रमोद चंद, रेखा भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed