फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Restaurant in Pauri, ashes from the fire in the shop

पौड़ी में रेस्टोरेंट, दुकान में आग से सामान राख

Wed, 25 Aug 2021 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Restaurant in Pauri, ashes from the fire in the shop
जिला मुख्यालय पौड़ी में श्रीनगर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट और एक दुकान में सुबह साढ़े पांच बजे आग लग गई। इस दौरान दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस व अग्निशमन विभाग के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। अग्निशमन विभाग प्रथमदृष्ट्या घटना को शॉर्ट सर्किट बता रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे श्रीनगर रोड स्थित एक स्टेशनरी और एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। सूचना पर पुलिस व अग्निशमन दल के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पौड़ी दया किशन ने बताया कि दुकानों में आग लगने के कारण की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट सर्किट ही कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन व आग के कारणों की जांच की जा रही है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि आग लगने से एक स्टेशनरी व एक रेस्टोरेंट को नुकसान पहुंचा है। दोनों दुकानदार 35 से 40 लाख रुपये के नुकसान की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed