{"_id":"698b68d23671b65911023bbd","slug":"relentless-hunger-strikes-begun-to-resolve-problems-related-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-898648-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पेयजल व सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पेयजल व सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए क्रमिक अनशन शुरू
Tue, 10 Feb 2026 10:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर पहुंचे तहसीलदार व पेयजल निगम तथा लोनिवि के अधिकारियों ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन
कीर्तिनगर। विकासखंड के अकरी-बारजुला पट्टी के गांवों में पेयजल व सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पाव अकरी में ग्रामीणों ने मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने न्यूली पेयजल योजना के पुनर्गठन करने, अकरी-बारजुला पंपिंग पेयजल योजना की सभी अनियमितताओं को दूर करने व सेल तोक से मठुर गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की हैं।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से पेयजल व सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार पत्राचार किए जाने के बावजूद शासन-प्रशासन व सबंधित विभाग उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रस्ता अपनाना पड़ रहा है। कहा यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो उन्हें भूख-हड़ताल करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इधर ग्रामीणों के आंदोलन को देखते हुए तहसीलदार एवं पेयजल निगम तथा लोनिवि के अधिकारी क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया व कहा कि इस प्रक्रिया जारी है, लेकिन वह नहीं माने। तहसीलदार डा. प्रदीप कंडारी ने बताया कि ग्रामीणों की मांगों से सबंधित प्रस्ताव लिया गया है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो इसका प्रयास किया जा रहा है। पहले दिन क्रमिक अनशन पर जगदीश प्रसाद डंगवाल, क्षेपंस सुशील चंद्र मैठाणी, प्रकाश लखेड़ा, बुद्धि सिंह नेगी, बीना कोहली, विमला देवी, सजना देवी, सुदामा देवी, गजेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह पंवार, सूरज दास शामिल रहे। इस मौके पर जिपंस अंजलि देवी, कुंजकृष्ण डंगवाल, वैशाखू दास आदि मौजूद रहे।
जारी-- डा. श्रीकृष्ण उनियाल

जारी