फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Regular police will investigate minor rape case

रेगुलर पुलिस करेगी नाबालिग से दुष्कर्म मामले की जांच

Sun, 06 Sep 2020 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Regular police will investigate minor rape case
तहसील चौबट्टाखाल के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने के मामले की जांच अब रेगुलर पुलिस करेगी। तहसील प्रशासन ने डीएम पौड़ी से मामला रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की थी। अब जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मामला रेगुलर पुलिस को सौंपने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं एसएसपी का कहना है कि अभी जिलाधिकारी का पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही कार्रवाई शुरू कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जिले के तहसील पौड़ी में विगत शुक्रवार को एक नाबालिग ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या करने प्रयास किया था। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए। जहां नाबालिग की स्थिति सुधरने पर उसने परिजनों को दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी थी। नाबालिग तहसील चौबट्टाखाल क्षेत्र में अपने ननिहाल में रहती है। उसने बताया कि विगत दो सितंबर को ननिहाल में गांव के रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। 5 सितंबर को नाबालिग के पिता की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने ननिहाल के ही एक युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed