फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Register for Yuva Sangam Phase 7 by the 31st.

Pauri News: युवा संगम फेज-सात के लिए 31 तक कराएं पंजीकरण

Wed, 19 Aug 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Aug 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Register for Yuva Sangam Phase 7 by the 31st.
श्रीनगर। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित युवा संगम फेज-सात के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक युवा संगम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

युवा संगम में उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ीदार राज्य बनाया गया है। इसके तहत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि और आईआईटी खड़गपुर को जोड़ीदार मेजबान संस्थान बनाया गया है। चयनित विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से दूसरे राज्य की यात्रा करने और वहां की संस्कृति, परंपरा, शिक्षा तथा विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत यूजी, पीजी एवं पीएचडी विद्यार्थी तथा राज्य के ऑफ-कैंपस युवा आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। चयनित एवं शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थी ही युवा संगम में भाग ले सकेंगे। पंजीकरण के लिए एआईसीटीई के ईबीएसबी पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। नोडल अधिकारी प्रो. एमएस नेगी ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि से पहले पंजीकरण पूरा करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed