{"_id":"69b95167c9a7d10a6506c3f0","slug":"recruitment-for-93-posts-in-medical-college-interview-on-23rd-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121112-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर होंगी भर्तियां, साक्षात्कार 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर होंगी भर्तियां, साक्षात्कार 23 को
Tue, 17 Mar 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
देहरादून स्थित एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी में देहरादून में होगा साक्षात्कर
प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 32, असिस्टेंट प्रोफेसर के 48, लेडी मेडिकल ऑफिसर का 1 पद है खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। संस्थान की ओर से कुल 93 पदों पर नियुक्ति के लिए 23 मार्च को वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। यह इंटरव्यू देहरादून स्थित एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी, न्यू सेंट्रल होप टाउन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों का पंजीकरण उसी दिन दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों के अनुसार प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 32, असिस्टेंट प्रोफेसर के 48 और लेडी मेडिकल ऑफिसर का 1 पद भरा जाएगा। ये सभी नियुक्तियां संविदा के आधार पर होंगी जिन्हें हर वर्ष नवीनीकृत किया जाएगा। अधिकतम कार्यकाल 3 वर्ष या नियमित नियुक्ति होने तक निर्धारित किया गया है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से पारदर्शी और त्वरित चयन किया जाएगा। भर्ती में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजी सहित कई प्रमुख विभाग शामिल हैं। वेतनमान भी बेहतर है जिसमें सामान्य पदों के लिए प्रोफेसर को लगभग 2.96 लाख रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा जबकि सुपर स्पेशियलिटी पदों पर यह राशि 4.40 लाख रुपये प्रति माह तक है। सभी प्री-क्लिनिकल एवं पैरा-क्लिनिकल विषयों के लिए केवल एमडी/एमएस अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। प्राचार्य ने योग्य अभ्यर्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू में शामिल होने की अपील की।