फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   recitation of works of famous poets

Pauri News: प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का किया पाठ

Sat, 01 Nov 2025 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 01 Nov 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
recitation of works of famous poets
श्रीनगर। कविता कारवां की माह अक्तूबर की बैठक शुक्रवार देर शाम अजीम प्रेमजी फाउंडेशन शाखा श्रीनगर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कार्यक्रम में कविता कारवां से जुड़े सदस्यों ने प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का पाठ किया। गढ़वाल विवि के राजनीति विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त प्रो.आरएन गैरोला ने जयशंकर प्रसाद रचित खंड काव्य आंसू की चयनित पंक्तियों का पाठ किया। प्रो.आरपी थपलियाल ने श्री केदारनाथ अग्रवाल की कविता जो जीवन की धूल चाटकर बड़ा हुआ है, आरपी कपरवाण ने हरिऔध सिंह उपाध्याय की रचना जब हुए समवेत शनै: शनै: का पाठ किया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर महेशा नंद नौडियाल, परवेज अहमद, कवि देवेन्द्र उनियाल, अमित प्रसाद भट्ट, कवि नीरज नैथानी ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप अणथ्वाल, गणेश बलूनी, अजय सेमवाल, अजय काण्डपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed