{"_id":"654b7ac1785bebdfd200c557","slug":"rajesh-chamoli-will-get-shivdarshan-negi-memorial-and-science-teacher-award-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-2172-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: राजेश चमोली को मिलेगा शिवदर्शन नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: राजेश चमोली को मिलेगा शिवदर्शन नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान
Wed, 08 Nov 2023 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 08 Nov 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। टिहरी जिले में स्थित सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के प्रवक्ता राजेश चमोली को शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान 2023 से नवाजा जाएगा।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित नवाचारी शिक्षक स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी (पूर्व प्रधानाचार्य जूनियर हाईस्कूल मंजाकोट चौरास) की जयंती 19 नवंबर को आखर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से व्याख्यान कार्यक्रम एवं आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को आखर ट्रस्ट की बैठक हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि इस वर्ष का शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान प्रवक्ता राजेश चमोली को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष एक शिक्षक को विज्ञान-गणित में नवाचारी प्रयोगों व उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है। बैठक में डॉ. नागेंद्र रावत, दीवान मेवाड़, रेखा चमोली, डॉ. नीलम नेगी, संस्थापक लक्ष्मी रावत, साक्षी रावत और अनीता काला आदि उपस्थित थे। संवाद