फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Raised demand for payment of PF fund amount

Pauri News: पीएफ फंड की धनराशि के भुगतान की मांग उठाई

Thu, 14 Nov 2024 05:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for payment of PF fund amount
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों को पीएफ फंड की धनराशि खातों के माध्यम से भुगतान करने की मांग की। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन भी दिया है।
संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार घाघट ने कहा कि आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों का एक पत्र जिला व नगर संगठन प्राप्त हुआ है। जिसमें आउटसोर्स व संविदा कर्मियों का कहना है उनके पीएफ की धनराशि का भुगतान खातों में नहीं होता है। बताया कि सफाई में 30 और कार्यालय में 15 से 20 कार्मिक कार्यरत हैं, लेकिन 2021 से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कहा कि कर्मियों को ईएसआई कार्ड भी नहीं मिला है। जिस वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि जल्द मांग पर सकारात्क कार्रवाई नहीं तो वे 21 नवंबर से आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों के समर्थन में स्थाई कर्मी भी कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। वहीं अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। सभी कार्मिकों की समस्या का समाधान जल्द कर लिया जाएगा। इस अवसर पर जिला संरक्षक राजू रिडियान, जिला उपाध्यक्ष राजेश पारछा, जिला महासचिव महेंद्र घाघट, जिला मुख्य सलाहकार विक्रम डुगलये आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed