{"_id":"5e3ee6548ebc3ee61a2aeac5","slug":"rain-shelter-will-be-made-for-baseers-in-base-hospital-shrinagar-news-drn33548641","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में तीमारदारों के लिए बनेगा रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में तीमारदारों के लिए बनेगा रैन बसेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में करीब 16 करोड़ की लागत से नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। सीएम ने बेस अस्पताल में तीमारदारों के लिए रैन बसेरा निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शनिवार शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित 750 सीटर प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेक्षागृह का निर्माण वर्ष 2006 से चल रहा था। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में आठ जिला अस्पताल में आईसीयू स्थापित किए गए हैं। बाकी जिलों में इस साल बन जाएंगे। कुछ दिनों में आपातकालीन सेवा के लिए 20 वाहन दिए जाएंगे। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में इस साल से एमबीबीएस शुरू करने की कोशिश है। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिकतम सीटी स्कैन मशीन आने वाली है। यहां ट्रामा और कैंसर सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव है।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
‘भांग के संबंध में भ्रांति फैला रहे हैं लोग’
श्रीनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बिड़ला परिसर में आयोजित छात्रसंघ समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को श्रीनगर में रोजगार मेला आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि भांग की कई ऐसी प्रजातियां हैं, जिनमें नशा नहीं है। भांग से दवाई बन रही हैं। यह मोर्फीन का अच्छा विकल्प हैं। न्यूयार्क में जो इस पर काम कर रहे हैं, वह उत्तराखंड से हैं। वह उत्तराखंड में 20 हजार करोड़ का निवेश करना चाह रहे हैं, लेकिन कई लोग भांग के संबंध में भ्रांति फैला रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन हमारे लिए ब्रैड एंड बटर है। पर्यटन विभाग अब शंकर व विष्णु सर्किट विकसित करने की योजना बना रहा है। नवग्रह के मंदिर भी विकसित किए जा रहे हैं। हिंदुस्तान में मेडिकल टूरिज्म बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की सीमा में चले गए हवलदार राजेंद्र सिह नेगी की ढूंढ खोज के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह ने कहा कि श्रीनगर में 54 करोड़ की लागत से बस अड्डा बनेगा। इसमें दो पीवीआर सिनेमा हॉल भी बनेंगे। उन्होंने अगले दो माह के अंदर श्रीनगर से भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कराने की बात कही। संचालन प्रो. मोहन पंवार ने किया। इस अवसर पर डीएसब्लू प्रो. पीएस राणा, एनएसएस समन्वयक प्रो. ओके बेलवाल, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएन बहुगुणा व कुलसचिव डा. एके झा ने विचार रखे।
छात्रसंघ ने बताई समस्याएं
श्रीनगर। छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत ने एनएसएस एवं शैक्षणिक भ्रमण के लिए बजट व चौरास स्टेडियम का पुनर्निर्माण करने, सचिव प्रदीप रावत ने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने, कुरुक्षेत्र विवि के समान गढ़वाल विवि में भी छात्रों को डिग्री पूरी करने का मौका देने, उपाध्यक्ष अनमोल भंदारी ने सिटी बस सेवा शुरू करने और विवि प्रतिनिधि अंकित उछोली ने श्रीनगर में परीक्षाओं का केंद्र बनाने व गढ़वाल व कुमाऊं में एक-एक विज्ञान अनुसंधान केंद्र बनाने और मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में डॉक्टर्स की नियुक्ति की मांग की। आर्यन ग्रुप के छात्रों ने मुख्यमंत्री को टी शर्ट भेंट की।
अस्थायी कर्मियों को मिलेगा बोनस अंक
श्रीनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में नियमित नियुक्ति करने की कार्रवाई चल रही है। मेडिकल कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों के लिए इसमें बोनस की व्यवस्था की गई है। पहाड़ में सीट बैल्ट की बाध्यता खत्म करने के सवाल पर सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस एक्ट के संशोधनों को नहीं माना है।
विकास में धन की कमी नहीं आएगी आड़े
श्रीनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप बड़ी तेजी के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश के लोगों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए केंद्र से 1200 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि आपदा में एक हजार करोड़ व राजस्व में भी एक हजार करोड़ के प्लान स्वीकृत हुए हैं। साथ ही ग्रीन बोनस में भी वृद्धि की गई है।