फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Public representative furious due to case on eldest deputy chief

ज्येष्ठ उप प्रमुख कीर्तिनगर पर मुकदमा दर्ज होने से भड़के जनप्रतिनिधि

Sat, 08 Aug 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Public representative furious due to case on eldest deputy chief
श्रीनगर। ज्येष्ठ उप प्रमुख कीर्तिनगर पर बीडीओ की ओर से केस दर्ज कराने से जनप्रतिनिधि भड़क गए हैं। उन्होंने बीडीओ की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताते हुए ट्रांसफर की मांग की। वहीं, ज्येष्ठ उप प्रमुख ने भी कोतवाली कीर्तिनगर में बीडीओ के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर बीडीओ और ज्येष्ठ उपप्रमुख के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बीडीओ कीर्तिनगर राजपाल नेगी ने विगत 6 अगस्त को ज्येष्ठ उपप्रमुख विपिन कंडारी के खिलाफ कीर्तिनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बीडीओ का आरोप है कि कंडारी ने 23 जुलाई को उनके कार्यालय में आकर अभद्र व्यवहार किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कंडारी के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा, धमकी, गाली गलौच सहित आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी एक्ट में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को कंडारी प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर सिंह पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजन रतूड़ी, उत्तम भंडारी, विनोद रावत, रामेश्वर लखेड़ा, मातबर सिंह, महिपाल बुटोला, चिंरजीव पुंडीर और सुरेश चंद्र सहित अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने बीडीओ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कंडारी ने आरोप लगाया कि एक महिला की शिकायत न सुनने पर जब उन्होंने बीडीओ से कारण पूछा, तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। कोतवाल जवाहर लाल ने बताया कि प्रकरण में केस दर्ज नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed