{"_id":"6929a8ffc166b9a9b2017a5a","slug":"protesting-against-the-proposed-tunnel-in-pauri-pauri-news-c-51-1-pri1002-112320-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी में प्रस्तावित टनल का लोगों ने शुरू किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी में प्रस्तावित टनल का लोगों ने शुरू किया विरोध
Fri, 28 Nov 2025 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में प्रस्तावित टनल निर्माण कार्य को रूकवाने की मांग के लिए डीएम को ज्ञापन देते ग्रामीण- स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी में प्रस्तावित टनल का लोगों ने शुरू किया विरोध
पौड़ी। जिला मुख्यालय में प्रस्तावित 2100 मीटर लंबी टनल का ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। गहड़, निसणी, सैणीखाल, बुआखाल व गड़ोली के लोगों ने डीएम से मुलाकात कर प्रस्तावित टनल को निरस्त करते हुए हाईवे का चौड़ीकरण करने की मांग उठाई है। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर प्रेमनगर से घोड़ीखाल के बीच प्रस्तावित टनल का विरोध करते हुए लोगों ने कहा कि इस सुरंग के बनने से उनके भवनों को खतरा व प्राकृतिक पेयजल स्रोतों के प्रभावित होने की आशंका है। टनल सर्वे के दौरान लोगों से कोई बातचीत नहीं की गई। आशंका जताई कि टनल निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों का स्वरोजगार प्रभावित होगा, जिससे पलायन बढ़ जाएगा। उन्होंने डीएम ने उक्त मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयराज, सुरेश रावत, विनोद दनोसी, भाष्कर बहुगुणा, सुरजी देवी, रजनी, राजेंद्र सिंह रावत, पारूल रावत, अजीत रावत, बबीता देवी आदि मौजूद रहे।