{"_id":"5f0a1b098ebc3e63865e2d5b","slug":"protest-shrinagar-news-jmu2141121133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने डोगरा चौक से बिक्रम चौक तक निकाला मार्च, जलाए दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने डोगरा चौक से बिक्रम चौक तक निकाला मार्च, जलाए दीपक
रैली निकाल कश्मीर में आतंकियों के हमले में कारे गए भाजना नेताओं को श्रद्धांजलि देते भाजयुमो कार?
Link Copied
जम्मू। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार शाम को डोगरा चौक से बिक्रम चौक तक कैंडल मार्च निकालकर बांदीपोरा में आतंकियों के हमले में मारे गए भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई भाजयुमो नेता सुल्तान बारी और पिता को श्रद्धांजलि दी। यह मार्च तवी पुल से होते हुए महाराजा हरि सिंह के मूर्ति स्थल पहुंचा, यहां दीप जलाए गए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन हत्याओं का बदला लेने की मांग की। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण जम्वाल, उपाध्यक्ष हरि ओम शर्मा, भाजपा के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी सहित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस कैंडल मार्च में हिस्सा लिया। कवींद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र के सिपाही की तरह कश्मीर में काम किया और राष्ट्रवाद की राह पर चलते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। भाजयुमो अध्यक्ष अरुण जंबाल ने दिवंगत भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि देकर केंद्र व प्रदेश सरकार से आतंकवाद का खात्मा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।