{"_id":"67644d2303700e10770b385a","slug":"protest-against-union-home-minister-in-pauri-funeral-procession-taken-out-pauri-news-c-5-1-gkp1010-574171-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, निकाली शवयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, निकाली शवयात्रा
विज्ञापन
पौड़ी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर से जुड़ी उनकी टिप्पणी पर देश में घमासान मचा हुआ है। वहीं पौड़ी में युवा कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री की शव यात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में युवा कांग्रेस की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यकों के समर्थन में आंबेडकर मूर्ति से जिलाधिकारी कार्यालय तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह व प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने देश के गृहमंत्री के बयान को शर्मनाक बताया।
कहा कि देश के गृहमंत्री को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अगर कोई नाम लेता है तो उससे उनको आपत्ति हो रही है। जिससे भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है। कहा कि डॉ. आंबेडकर अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यकों को समान अधिकार व न्याय की हितैषी थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री की मनुवादी सोच देश आज देश के सामने आ गई है।
विज्ञापन
वहीं, उत्तराखंड अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक श्रीकांत ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने गृहमंत्री के बयान का विरोध करते हुए इस्तीफे की मांग की है। शव यात्रा निकालने वालों में युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव संजना गुजराल, छात्रसंघ सचिव अमन नेगी, मुकुल कुमार, विजयदर्शन बिष्ट, कुलदीप रावत, भरत रावत, यशोदा रावत और शिवप्रसाद रतूड़ी आदि शामिल रहे।