फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   protest against electrical department in srinagar

लटके तार ठीक न करने ग्रामीणाें ने जताया रोष

Mon, 07 Jun 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
protest against electrical department in srinagar
विकास खंड कीर्तिनगर के घणजी के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि लटके तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत घणजी के प्रधान सुरेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि उनके गांव और खेतों से गुजर रहे तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई स्थानों पर विद्युत पोल भी गिरने के कगार पर हैं जबकि कई स्थानों पर विद्युत लाइन चारापत्ती के पेड़ों से होकर गुजर रही है। इन्हें सही करने और पेड़ों की लापिंग के लिए कई बार विद्युत विभाग से गुहार लगाई गई लेकिन इसके बाद भी विभाग की ओर से समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

प्रधान ने कोरोना काल के सामान्य होने पर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर विद्युत वितरण खंड कीर्तिनगर के अवर अभियंता शिवराज सिंह नेगी ने बताया कि गांव में छह माह पूर्व विद्युत पोल बदले गए हैं। कई लोगों ने विद्युत लाइन के नीचे मकान बनाए हैं। इससे वह लाइन को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। शीघ्र ही पेड़ों की लापिंग का कार्य करवाया जा रहा है। साथ ही अन्य समस्या का भी निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed