फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Promotion of 13 teachers found illegal in Ghurdauri College

जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी में 13 शिक्षको की पदोन्नति मिली अवैध

Mon, 25 Jul 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Promotion of 13 teachers found illegal in Ghurdauri College
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में 13 शिक्षकों की पदोन्नति को जांच कमेटी ने अवैध पाया है। संस्थान प्रशासन ने 6-7 जनवरी 2022 को गठित चयन समिति की संस्तुति पर 39 शिक्षकों की पदोन्नतियां की थीं। पदोन्नतियों में मानकों का पालन नहीं करने की शिकायत के बाद बीओजी के उपाध्यक्ष व तकनीकी शिक्षा सचिव ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम ने जांच के बाद शासन को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में सेवारत 39 शिक्षकों को जनवरी 2022 में पदोन्नतियां/ग्रेड पे प्रदान की गई थीं। पदोन्नति/ग्रेड पे पाने वालों में 18 असिस्टेंट प्रोफेसर, 12 एसोसिएट प्रोफेसर व 9 प्रोफेसर शामिल हैं। संस्थान की विगत 14 मई 2022 को हुई बीओजी (बोर्ड ऑफ गर्वनेंस) में यह मामला रखा गया। तब संस्थान की बीओजी के उपाध्यक्ष व तकनीकी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने पदोन्नति/ग्रेड पे देने में नियमों, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के मानकों का अनुपालन नहीं करने और बीओजी के सामने समस्त तथ्य प्रस्तुत नहीं करने की शिकायत मिलने पर मामले की जांच के निर्देश दिए। तकनीकी शिक्षा सचिव रमन ने तकनीकी शिक्षा निदेशक हरि सिंह, वीर माधो सिंह भंडारी प्रौद्योगिकी विवि के कुलसचिव आरपी गुप्ता व वित्त नियंत्रक व सीटीओ पौड़ी गिरीश चंद्र की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। जांच टीम विगत 14 जून को संस्थान घुड़दौड़ी पहुंची और सभी दस्तावेज खंगाले। जांच टीम ने पाया कि आठ शिक्षकों को निर्धारित तिथि से पूर्व की तिथि के आधार पर पदोन्नति प्रदान की गई है, जिनमें 3 प्रोफेसर व 5 एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति शामिल हैं। इनमें पदोन्नत तीन शिक्षकों के मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं और एक की नियुक्ति को लेकर ही न्यायालय में वाद चल रहा है। इसके बाद भी उन्हें पदोन्नति दी गई है। संस्थान ने पांच ऐसे शिक्षकों को भी पदोन्नति दी है जिन्हें पूर्व की तिथियों पर पदोन्नत करने के अलावा दो-दो पदोन्नतियां भी एक साथ दी गई हैं। जांच टीम ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को सौंप दी है। टीम ने कहा कि संस्थान प्रशासन की ओर से शिक्षकों को पदोन्नतियां/ग्रेड पे प्रदान करने में उत्तराखंड शासन के शासनादेशों, एआईसीटीई व यूजीसी के मानकों का पूर्णत: पालन नहीं किया है।
विज्ञापन

शासन ने निदेशक से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
शिक्षकों को पदोन्नति प्रकरण में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने संस्थान के निदेशक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उत्तराखंड शासन में उप सचिव प्रकाश तिवारी ने निदेशक को पत्र भेज बिंदुवार स्पष्ट रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संस्थान प्रशासन ने सभी पदोन्नतियां नियमानुसार की हैं। मामले में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संस्थान प्रशासन जल्द ही शासन को सौंपेगा। पूरे प्रकरण को आगामी बीओजी में रखा जाएगा। - प्रो. वाई सिंह, प्रभारी निदेशक, जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी।
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में शिक्षकों के प्रदोन्नति प्रकरण की जांच पूरी हो गई है। जांच टीम ने रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। - गिरीश चंद्र, जांच टीम के सदस्य व सीटीओ पौड़ी।

कर्मचारियों को दिया जाय पदोन्नति व एसीपी का लाभ
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में सेवारत कर्मचारियों ने पदोन्नति व एसीपी का लाभ देने की मांग की। संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भरत सिंह नेगी ने बताया कि पदोन्नति के लिए पात्र कर्मचारियों ने कई बार अपने आवेदन संस्थान प्रशासन को सौंपे लेकिन संस्थान प्रशासन ने सिर्फ मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मचारियों को ही पदोन्नति दी। कहा कि संस्थान प्रशासन की ओर से पात्र कार्मिकों को पदोन्नति व एसीपी के लाभ से वंचित रखकर शासनादेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। अध्यक्ष नेगी ने कहा कि जुलाई माह के अंत तक पात्र कार्मिकों को पदोन्नति व एसीपी का लाभ नहीं दिया जाता है तो आंदोलन की राह पर कर्मचारी आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed