{"_id":"614e02848ebc3e01f9263ab4","slug":"prof-y-singh-became-the-director-in-charge-for-the-fourth-time-pauri-news-drn391425846","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो.वाई सिंह चौथी बार बने प्रभारी निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो.वाई सिंह चौथी बार बने प्रभारी निदेशक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो.वाई सिंह चौथी बार बने प्रभारी निदेशक
जीबीपंत संस्थान में शासन ने हटाई डीएम से प्रभारी निदेशक की जिम्मेदारी
प्रो. काला को दूसरी बार बनाया गया संस्थान का प्रभारी कुलसचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में शासन ने निदेशक व कुलसचिव पद की जिम्मेदारी सीनियर प्रोफेसरों को दे दी है। अब तक संस्थान के निदेशक की जिम्मेदारी डीएम पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे संभाल रहे थे। सीनियर प्रोफेसर वाई सिंह कुलसचिव का पद संभाल रहे थे। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी करते हुए डीएम पौड़ी को निदेशक पद से हटाते हुए सीनियर प्रोफेसर वाई सिंह को प्रभारी निदेशक बनाया है। यह जिम्मेदारी प्रो. वाई सिंह को चौथी बार मिली है।
मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले प्रो. वाई सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विवि से बीटेक, आईआईटी रुड़की एमटेक और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की है। फरवरी 1992 में उन्होंने संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (तत्कालीन प्रवक्ता) के पद पर तैनाती दी। प्रो. सिंह संस्थान में डीन एकेडमिक, प्रोक्टर, वार्डन का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्ष 2003-04, वर्ष 2016 और वर्ष 2017 में प्रो. सिंह संस्थान में प्राचार्य/निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके साथ ही प्रो. विजयानंद काला को प्रभारी कुलसचिव की जिम्मेदारी दी है। प्रो.काला दूसरी बार यह प्रभार संभाल रहे हैं। वहीं सबसे सीनियर प्रोफेसर व कुलसचिव का प्रभार देख रहे यशवीर सिंह को प्रभारी निदेशक बनाया है। इसके अलावा सीनियर प्रोफेसर विजयनंद काला को प्रभारी कुलसचिव बनाया गया है।
कोट:
-संस्थान में गुड गवर्नेस व बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए सबको साथ लेकर चला जाएगा -प्रो.वाई सिंह, नविनयुक्त प्रभारी निदेशक
संस्थान परिसर में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए जाने के लिए समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों व अभिभावकों के साथ मिलकर प्रयास किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। -प्रो. बीएन काला, नवनियुक्त प्रभारी कुलसचिव, जीबी पंत संस्थान