{"_id":"620696e66815b565de1af46c","slug":"pro-cm-sharma-became-the-director-of-chauras-campus-shrinagar-news-drn403875479","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. सीएम शर्मा को चौरास परिसर के निदेशक बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. सीएम शर्मा को चौरास परिसर के निदेशक बने
विज्ञापन
शुक्रवार को एचएनबी गढ़वाल विवि में वरिष्ठ प्रोफेसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई। प्रो. सीएम शर्मा को विवि के चौरास परिसर का निदेशक नियुक्त किया गया है।
विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि भूगोल विभाग के प्रो. एमएस नेगी को नया डीएसडब्लू (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) नियुक्त किया गया है। प्रो. नेगी तीन साल तक डीएसडब्लू की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पूर्व अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. पीएस राणा डीएसडब्लू पद पर तैनात थे। वहीं, प्रो. डीपी सकलानी के प्रतिनियुक्ति पर जाने के चलते उनको दी गई जिम्मेदारियां प्रोफेसरों में बांट दी गई है। प्रो. सकलानी चौरास परिसर निदेशक, पुस्तकालय समन्वयक, समन्वयक एनआईआरएफ और लोक संस्कृति एवं कला निष्पादन केंद्र के समन्वयक की जिम्मेदारी देख रहे थे।
वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीएम शर्मा को आगामी तीन सालों के लिए चौरास परिसर निदेशक का दायित्व दिया गया है। भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रो. एचसी नैनवाल को लोक संस्कृति एवं कला निष्पादन केंद्र और एनआईआरएफ समन्वयक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दर्शन विभाग की प्रो. इंदू खंडूड़ी पांडेय को पुस्तकालय समन्वयक नियुक्त किया गया है।