फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Principal suspended for missing from school without leave

Pauri News: बिना अवकाश के स्कूल से गायब रहने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 06 Aug 2023 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 06 Aug 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended for missing from school without leave
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा पौड़ी ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय किया अटैच, शासकीय कार्यों में भी बरती थी लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। ब्लॉक जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलागाड के प्रधानाध्यापक को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतना व बिना अवकाश के स्कूल से नदारद रहना भारी पड़ गया। प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा ने निलंबन आदेश जारी करते हुए प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय जयहरीखाल से संबद्ध कर दिया है। डीईओ बेसिक ने मामले की जांच के लिए बीईओ रिखणीखाल को सौंप 20 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए हैं।

ब्लॉक जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलागाड में सेवारत प्रधानाध्यापक हरित कुमार बीते अप्रैल माह में 24, 25 व 26 और मई माह में 9, 10 व 22 मई को बिना अवकाश स्वीकृति के स्कूल से नदारद रहे। इसको लेकर उप शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल ने प्रधानाध्यापक से जवाब भी मांगा था लेकिन इसका कोई जवाब प्रधानाध्यापक ने नहीं दिया। मार्च, अप्रैल व मई माह में बायोमीट्रिक उपस्थिति से प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने की पुष्टि भी हुई। प्रधानाध्यापक पर विद्यालय अनुदान का समुचित उपयोग नहीं करने, विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजकीय कार्यों में असहयोग करने, आरटीई अधिनियम का उल्लंघन सहित अन्य कई आरोप हैं। उप शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल ने मामले की जांच की। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पौड़ी सावेद आलम ने बताया कि जांच के बाद शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलागाड के प्रधानाध्यापक हरित कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय जयहरीखाल से संबद्ध किया है। जांच सौंप 20 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed