{"_id":"69a330c3915ef067b107ab0f","slug":"principal-of-rainca-newli-bids-farewell-on-retirement-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-911993-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सेवानिवृत्ति पर राइंका न्यूली के प्रधानाचार्य को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सेवानिवृत्ति पर राइंका न्यूली के प्रधानाचार्य को दी विदाई
Sat, 28 Feb 2026 11:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के राइंका न्यूली के प्रधानाचार्य विभोर चंद्र बहुगुणा को शिक्षकों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। इस मौके पर प्रवक्ता जेके पैन्यूली ने बहुगुणा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की व प्रशासनिक कार्यों के साथ ही शैक्षणिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। इस अवसार पर शशि प्रकाश नौटियाल, राकेश सेमवाल, डीएस कलेठा, अरविंद काला, जगदीश लाल, सविता उनियाल, हेमवंती, अजय नेगी, अनुरोग, सुनील बडोनी, एमएस लिंगवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन