फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Prime Minister will interact with the beneficiaries of Boxa tribe on 15th

Pauri News: 15 को प्रधानमंत्री बोक्सा जनजाति के लाभार्थियों से करेंगे संवाद

Tue, 09 Jan 2024 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 09 Jan 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will interact with the beneficiaries of Boxa tribe on 15th
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने ली बैठक, अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाने के दिए निर्देश
संवाद संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-जनमन के तहत बोक्सा जनजाति के लाभार्थियों के साथ 15 जनवरी को वर्चुअल संवाद करेंगे। केंद्र सरकार की ओर से कोटद्वार के अंतर्गत हल्दूखाता मल्ला व लच्छमपुर को चयनित किया गया है। डीएम ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली और यहां व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और बोक्सा जनजाति क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बोक्सा क्षेत्र में सर्वे करें ताकि वंचित परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके। बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हल्दूखाता मल्ला में 40 परिवार के 242 सदस्य व लच्छमपुर में 45 परिवारों के 218 सदस्य हैं। बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर, सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, प्रभारी सीएओ अश्विन गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed