फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preparing to open another liquor store.

शराब की दूसरी दुकान खोलने की तैयारी, लोगों में उबाल

Fri, 18 Sep 2020 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Preparing to open another liquor store.
टिहरी जिले के कीर्तिनगर कस्बे में सिर्फ 300 मीटर दूरी पर शराब की दूसरी दुकान खोलने की तैयारी है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। मात्र तीन हजार की आबादी वाले बाजार में शराब की दो-दो दुकान खोलने के निर्णय से लोगों में उबाल है। वहीं, दुकान खोलने के लिए नगर पंचायत से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लिए बगैर दुकान का आवंटन कर दिया गया। इधर, आबकारी इसे पुरानी दुकान का ही दूसरा हिस्सा बता रहा है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी नगर पंचायत की आबादी वर्तमान में लगभग तीन हजार है। यहां काफी समय से पुराने मोटर पुल के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान चल रही है। अब यहां नए मोटर पुल के समीप एक अन्य दुकान खोलने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए 15 सितंबर को टेेंडर हो चुके हैं। दोनों दुकानों की दूरी लगभग 300 मीटर हो रही है। दिक्कत यह है कि कीर्तिनगर बाजार में सड़क गली के समान संकरी है। इसके चलते यहां वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू है, जहां दुकान खोली जा रही है। इसी के समीप यात्री प्रतीक्षालय, पोस्ट ऑफिस और निजी क्लीनिक और लोगों की अधिक आवाजाही भी है। ऐसे में तीन हजार की आबादी पर यहां दूसरी शराब की दुकान खोले जाने के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

नई दुकान नहीं, पुरानी का है दूसरा हिस्सा: अधिकारी
- कीर्तिनगर में पूर्व संचालित शराब की दुकान जब नीलाम नहीं हो पा रही थी, तो इसे दो भागों में विभाजित कर दिया। ताकि अधिभार बंट जाए। पहले हिस्से की दुकान तो आवंटित हो गई, लेकिन दूसरे भाग को कोई नहीं ले रहा था। इसलिए 25 फीसदी अधिभार कम कर टेंडर किए गए। इसके बाद दुकान आवंटित हो गई। यह नई दुकान नहीं है, बल्कि शराब की दुकान का दूसरा हिस्सा है। - हरीश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी टिहरी
विज्ञापन

- शराब की दुकान खोलने का विरोध हो रहा है। कीर्तिनगर बाजार में शराब की दूसरी दुकान खोलना उचित नहीं है। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दुकान निरस्त करवाने का अनुरोध किया है। - विनोद कंडारी, विधायक देवप्रयाग क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed